जांजगीर चाँपा

रोड में खड़ी ट्रेलर के ड्राइवर के साथ लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चढ़े अकलतरा पुलिस के हत्थे, गिरोह के रूप में डीजल चोरी की घटना को देते थे अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को अपना निशाना बना कर डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 92 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाने में बालाघाट निवासी धमेन्द्र मानेश्वर ने 7 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 06.10.2023 को रात्रि में आल्हा पेट्रोल पम्प अकलतरा के पास ट्रेलर को खड़ी वो कर सोया था। तभी रात्रि करीबन 03 बजे के आस-पास सफेद स्कापियों से 3-4 लोग उतरकर आयें और चालक से मारपीट करते हुए ट्रेलर की टंकी से डीजल को निकाल कर ले गये, और प्रार्थी के पर्स में रखें 1860 लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों कि तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जनकारी मिली कि बगडबरी निवासी अमित भारद्वाज,अजय भास्कर,शिव रजक सहित अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ही घटना को अंजाम दिया है। जिसके ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वही आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों CG-12-AM- 2064 सहित 92 लीटर डीजल बरामद किया है। जिसे जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी, सउनि अरुण सिंह, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, शशीकांत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार