बिलासपुर

गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर जानकारी साझा करने वाले हो जाये सावधान…. रोजाना ठगे जा रहे लोग, लाखो की हो रही धोखाधड़ी… फिर एक जवान हुआ शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – किसी भी समस्या का हल ढूंढने गूगल करने वालो को अब सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि ठगों का एक गिरोह उस विंडो में ताक लगाए बैठा है जो पलक झपते ही आपको लाखो रुपयों का चूना लगा सकते है और जब तक आप समझ पाते है तब तक आप ठगी के शिकार बन बैठे होते है। आम तौर पर यह घटना रोजाना हो रही है, जिसके मामले भी पुलिस के पास रजिस्टर्ड हो रहे है बावजूद लोग इससे सबक नही ले रहे है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ सकरी बटालियन में रहने वाला कृष्णा राठौर इसका शिकार हुआ है,

जिसके बैंक खाते से 286000 रुपए धोखाधड़ी से पार हो गए है। मामले में प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर बात करने की जानकारी दी है और उनके बताए अनुसार पर ठगी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात फोन नंबर धारकों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...