पचपेड़ी

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सायकल सवार को मारी ठोकर,मौके पर हुई मौत,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।वही पुलिस शव का आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा निवासी कार्तिक पटेल पिता बड़कू पटेल उम्र 40 वर्ष अपने भतीजा शिवा पटेल पिता तिहारू पटेल उम्र 24 वर्ष के साथ शनिवार सुबह 10,30 बजे सायकल से अपने मौसा ससुर के यहां ग्राम गोपालपुर घूमने गए थे। कार्तिक और शिवा 3,30 बजे सायकल से वापस अपने गांव जोंधरा लौट रहे थे तभी ग्राम गोपालपुर मोड़ के पास दोनो बाथरूम के लिए रुके थे उसी समय ग्राम परसोड़ी तरफ से तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रैक्टर क्र.CG 11 BG 5774 के चालक ने सड़क किनारे खड़े शिवा पटेल को जोरदार ठोकर मार दी।

जिससे शिवा पटेल की सिर और सीना में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।वही ट्रैक्टर चालक मौके से भागने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली के साथ आगे में पलट गई और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।घटना के बाद शिवा के जिंदा होने के उम्मीद से चाचा कार्तिक और आसपास के लोगो ने तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।शनिवार शाम हो जाने के वजह से मृतक के शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया था पुलिस ने आज सुबह पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी