बिलासपुर

भाजपा को मस्तूरी विधानसभा में अब करनी होगी मशक्कत… चांदनी ने थामा जोगी कांग्रेस का हाथ

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने JCCJ जॉइन किया है। अब वो मस्तूरी से पार्टी की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि चांदनी जांजगीर लोकसभा की पूर्व सांसद कमला पाटले की बेटी है। माना जा रहा है कि उनके भाजपा छोड़ने से बड़ा नुकसान हो सकता है।मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को फिर से टिकट मिलने के बाद से भाजपा में विरोध के स्वर उठने लगे थे। संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी खिलाफत करते हुए पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के बंगले का घेराव भी किया था। उनका कहना था कि पार्टी को इस बार नया चेहरा लाना चाहिए था। लेकिन, अरूण साव ने उनकी बातों को संगठन में रखने की बात कहकर शांत करा दिया।

विधायक प्रत्याशी की प्रबल दावेदार थी चांदनी भारद्वाज

चांदनी भारद्वाज जांजगीर लोकसभा की पूर्व सांसद कमला पाटले की बेटी है और धुर्वाकारी गांव में उनका ससुराल है। सामाज में उनका हस्तक्षेप है और वह क्षेत्र में लोकप्रिय भी हैं। वो मस्तूरी जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं और अभी जिला पंचायत सदस्य हैं। सतनामी समाज में गहरी पैठ होने की वजह से ही उन्होंने भाजपा से विधानसभा चुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन, पार्टी ने उनके बजाए विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी पर भरोसा जताया है।

चांदनी बोली- क्षेत्रीय पार्टी है, सिद्धांतों से हुईं प्रभावित

चांदनी भारद्वाज ने को बताया कि उन्हें भाजपा से कोई शिकायत नहीं थी। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने से भी इन्कार किया है। उनका कहना है कि पूर्व सीएम स्व. अजीत जोगी की पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है। उनके सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा छोड़कर इसे जॉइन किया है। उन्होंने कहा कि मैने मस्तूरी विधानसभा टिकट देने की मांग की है। लेकिन, टिकट देना पार्टी के हाथ में है। अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

भाजपा का बिगड़ सकता है समीकरण

माना जा रहा है कि चांदनी भारद्वाज के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का समीकरण बिगड़ सकता है। मस्तूरी विधानसभा से बसपा ने दाऊराम रत्नाकर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी से मोहतरा के सरपंच धरम भार्गव मैदान में है। माना जा रहा है कि जातिगत समीकरणों को देखते हुए बसपा और आम आदमी पार्टी से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। सरपंच धरम भार्गव की भी सामाजिक एवं युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है, जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है। लेकिन, अब भाजपा नेत्री चांदनी भारद्वाज के जोगी कांग्रेस में शामिल होने और उनके चुनाव लड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का सारा खेल बिगड़ सकता है। चांदनी भारद्वाज के पार्टी छोड़ने का खामियाजा डॉ. बांधी को भुगतना पड़ सकता है।

कांग्रेस ने दिलीप लहरिया को दिया है टिकट

कांग्रेस ने पूर्व विधायक दिलीप लहिरया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लहरिया अपने क्षेत्र में लोकप्रिय होने के साथ ही सहज और सरल व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। हालांकि, पिछली चुनाव में जोगी कांग्रेस की एंट्री और बसपा से गठबंधन के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, इस बार परिस्थितियां बदल गई है और मुकाबला रोचक हो सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...