बिलासपुर

महिला को बीच रास्ते में हुई प्रसव पीड़ा:108 एंबुलेंस के स्टाफ ने गाड़ी रोक कराई सुरक्षित डिलीवरी, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– शुक्रवार को जिले के तखतपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोढ़े में एम्बुलेंस 108 में किलकारी गूंजी। जिसमे संजीवनी एक्सप्रेस में सवार कुशल मेडिकल स्टॉफ के सूझ बूझ से 21 वर्षीय प्रसूता का सफल डिलीवरी संभव हो सका। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सूचना मिली कि ग्राम मोढ़े निवासी सूरज पटेल की 21 वर्षीय पत्नी पूजा पटेल को प्रसव पीड़ा हो रही है। जहा तत्काल ही महतारी एक्सप्रेस कि अन उपलब्धता होने की सूचना 108 के जिला प्रबंधक जगत कुमार बंजारे को मिली। जिसपर उन्होंने तत्काल ही 108 के पायलट सुनील भास्कर और ईएमटी रामलाल साहू को ग्राम मोढ़े के लिए रवाना किया। जहा पहुंच प्रसूता महिला पूजा पटेल को एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा इतनी बढ़ गईं कि बेलसरी के पास सड़क किनारे एम्बुलेंस को रोकना पड़ा। ईएमटी रामलाल साहू ने उनके घर वालो की सहमति और ईआरसीपी डाक्टर वजस से ईआरसीएपी लेकर स्थिति के बारे में अवगत कराया। फिर ईएमटी ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। दोपहर 1.40 मिनट में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिसे हर्षित सूरज पटेल ने संजीवनी एक्सप्रेस कि टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह सूरज का दूसरा बच्चा है एक लड़की पहले से है और यह लड़का है। जच्चा बच्चा दोनों को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,