कोटा

3 साल की मासूम बच्ची के साथ 45 वर्षीय व्यक्ति ने की हैवानियत….. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने टीवी में कार्टून दिखाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ 18 जून दिन शुक्रवार की शाम को पड़ोस में रहने वाला शिव प्रसाद मार्को पिता संतु राम उम्र 45 वर्ष ने बच्ची को टीवी में कार्टून दिखाने के नाम से बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। बच्ची की दादी जब घर पहुँची तो अपनी नातिन को खोजने लगी जब नही मिली तब पड़ोस में रहने वाले शिव प्रसाद के घर पर आवाज लगाया पर उसने दरवाजा नही खोला जिसके बाद बच्ची की दादी ने दरवाजे की छेद से देखा तो शिव प्रसाद खुद और बच्ची के भी कपड़े खोलकर उसके साथ गलत काम कर रहा था जिस पर दादी ने फिर से आवाज लगाई तो शिव प्रसाद ने दरवाजे को खोला जिसके बाद बच्ची की दादी कमरे के अंदर गयी तो देखा कि बच्ची बिना कपड़े बेहोसी की हालत में पड़ी हुई थी जिसे उठाकर अपने घर के लिए भागी जिसके बाद उसने अपने बेटे बहु को घटना की जानकारी दी। परिजनो ने 19 जून को कोटा थाना पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर कोटा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी शिव प्रसाद मार्को को 20 जून की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। कोटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 6- पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जिसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,