बिलासपुर

पूर्व ड्राइवर ने रंजिशवश ट्रेवल्स ऑफिस में की तोड़फोड़ और आगजनी…एम्बुलेंस और वाहनों को भी किया क्षतिग्रस्त, अपोलो हॉस्पिटल के सामने की घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत अपोलो हॉस्पिटल के सामने एक व्यक्ति द्वारा रंजिश के चलते अपने पूर्व मालिक के ट्रेवल्स कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी संदीप कुमार साहू, निवासी जबडापारा द्वारा अपोलो अस्पताल के सामने आर.के. एंबुलेंस सर्विस एंड ट्रेवल्स का संचालन करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की शाम लगभग 5:30 बजे वे कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 11:20 बजे पास ही स्थित बबलू भोजनालय के संचालक ने फोन कर बताया कि राजेन्द्र केसरी ने उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर ऑफिस में आग लगा दी है।

संदीप साहू मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी डीजायर कार, सेंट्रो कार और एंबुलेंस के शीशे टूटे हुए थे। कार्यालय के दरवाजे, दराज, पर्दे, पंप और लकड़ी का सामान आग से जल चुका था। घटना में लगभग 65,000 का नुकसान हुआ है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी राजेन्द्र केसरी पहले उनके यहां ड्राइवर था, जिसे शिकायत के बाद काम से निकाल दिया गया था। उसी रंजिश के चलते उसने यह घटना की। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र केसरी के खिलाफ धारा 324(2)-BNS एवं 326(g)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,