जांजगीर चाँपा

दिवाली से पहले शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो अलग अलग क्षेत्रों से 33 लाख 50 हजार के अवैध पटाखे सहित 2 लाख नगदी जब्त..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले के सायबर सेल और फ्लाइंग स्कॉट के साथ शिवरीनारायण पुलिस ने दिवाली से पहले ही बडा धमाका कर दिया। पुलिस शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगह में एक साथ कार्रवाई करते हुए 33 लाख 50 हजार रुपए के पटाखों की खेप को पकडा है। जिस जगह पटाखे रखे थे वहां का ना तो लाइसेंस था ना ही अनुमति पत्र था और ना ही इन लोगों ने किसी तरह की वैध स्वीकृति ली है। यह पटाखे शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में अवैध रुप से सप्लाई होने थे। जिसके पहले ही पुलिस ने दो आरोपियों को पटाखों के खेप के साथ धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि तुस्मा रोड और केरा में दो लोगो द्वारा अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है। जिसपर सायबर सेल और फ्लाइंग स्कॉट के साथ शिवरीनारायण पुलिस कि सयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां तुस्मा रोड निवासी कार्तिक राम यादव के ठिकाने से पुलिस ने 220 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा,

जिसकी कीमत करीब 28 लाख और फटाखा बिक्री रकम 02 लाख रुपया बरामद किया है। इसी तरह केरा निवासी हेमलाल केशरवानी के ठिकाने से 82 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा बरामद किया है। जिसकी कीमत 5 लाख 50 हजार रूपए बताई जा रही है।

उक्त दोनों प्रकरण में पुलिस ने 33 लाख 50 हजार के पटाखे और 2 लाख रुपए नगद राशि पुलिस ने बरामद किया है। वही उक्त प्रकरण में शिवरीनारायण पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी कृणाल पांडेय नायब तहसीलदार शिवरीनारायण, लमीकांत कौशिक,

उमा शंकर बंजारे जनपद CEO एवम सायबर टीम उप निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित क़हरा एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण अशोक द्विवेदी एवम ASI ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आर किशोर दीवान, आर. अर्जुन यादव, दिलीप सांडेय का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार