मल्हार

VIDEO: मल्हार शराब दुकान में चाकू की नोक पर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना, जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तुरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के मल्हार स्थित देशी विदेशी शराब दुकान में बीती रात 3 अज्ञात लोगो ने धारदार हथियार का डर दिखाकर शराब दुकान में तैयान 2 सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मल्हार में जोंधरा मस्तुरी रोड में स्थित शराब दुकान में शुक्रवार को बीती रात 3 अज्ञात नकाबपोश रात करीब 1 बजे के आसपास मल्हार शराब भट्ठी पहुंचे जहां उन्होंने शराब दुकान में तैनात गार्ड नरेंद्र सोनवानी और उमेश्वर प्रसाद यादव को धारदार हथियार का डर दिखाकर मारपीट करने लगे और दोनो को रस्सी एवं गमछे से बंधक बना लिया जिसके बाद देशी शराब दुकान के पीछे दिवाल को सेंधमारी करने का प्रयास किया गया है। जिससे उक्त दिवाल से 2 ईट भी बाहर निकला हुआ है। वही गार्ड ने बताया की शराब दुकान के बगल में बने झोपड़ी में सो रहे थे तभी रात 1 बजे के आसपास 3 अज्ञात लोगो ने गार्ड सो रहे स्थान में पहुंचे और अचानक से लाठी और हाथ मुक्को से मारपीट शुरू कर दी।

इससे पहले कुछ समझ पाते 3 अज्ञात में से एक ने छुरा नुमा हथियार निकालकर धमकी देने लगे की अगर हल्ला करोगे तो जान से मार देगे। जिसके बाद गार्ड को रस्सी से बांधकर एक जगह पर लेटा दिया वही पास एक व्यक्ति रुककर चाकू के नोक पर बंधक बनाए रखा वही 2 लोग भट्ठी के पीछे दिवाल को तोड़ने लगे एक दो ईट तोड़ने के बाद फिर से शराब दुकान के सामने आकर दोनो दुकानों के ताले को तोड़कर अंदर घुसे और सीसी टीवी कैमरे के तारों को काट दिया गया एवं बाहर की लाइट को भी बंद कर दिया गया। अज्ञात लोगो द्वारा अंदर प्रवेश करने के बाद दोनो दुकान में रखे तिजोरी लॉकर के नगदी को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हो सके वही देशी दुकान के काउंटर में रखे चिल्हर 4440 रुपए और सीसीटीवी कैमरा में लगे मोनिटर और वही अंग्रेजी शराब दुकान से लगभग 16 हजार नगद 2 अंग्रेजी शराब की बॉटल एवं सीसी टीवी कैमरे में लगे मोनिटर और एक लैपटॉप और एक गार्ड के मोबाइल को लूटकर फरार हो गए।वही मौके पर जिले से सीएसपी, एसीसीयू टीम आबकारी अधिकारियो सहित मस्तूरी और मल्हार पुलिस पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...