मुंगेली

चेकिंग के दौरान नगदी 8 लाख 91 हजार रूपये और कार जब्त….चेकपोस्ट पर एसएसटी और एफएसटी की कार्रवाई,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिला पुलिस मुंगेली द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना जरहागांव अंतर्गत चेक पोस्ट बरेला में एस.एस.टी. एवं एफ.एस.टी. दल द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान बिलासपुर की ओर आ रही सफेद रंग की टोयोटा ए.टी.एस. कार क्रमांक एम.एच. 02 ईयू 7251 को रोककर चेकिंग कार्यवाही की गई, जिसमें नकदी रकम 891320/- प्राप्त हुए, जिसके संबंध में वाहन चालक खम्हन लाल वर्मा द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर नकदी राशि 891320/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की टोयोटा ए.टी.एस. कार क्रमांक एम.एच. 02 ईयू 7251 कीमती 600000/- रूपये कुल कीमती 14 लाख 91 हजार रूपये को जप्त कर रिटर्निंग ऑफिसर मुंगेली की ओर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी गई है। उक्त चेकिंग कार्यवाही के दौरान तहसीलदार जरहागांव श्रुति धुर्वे एवं थाना प्रभारी नंदलाल सिंह पैकरा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला