मुंगेली

पुरानी रंजिश में युवक की गला काटकर हत्या…गाँव के बाहर मिली लाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक कि हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। मिली जानकारी अनुसार गोड़खाम्ही निवासी युवक पोखन यादव को आपसी रंजिश को लेकर गांव के ही राजू साहू उर्फ राजा, दिलू साहू और दुर्गेश साहू बुधवार को जान से मारने कि धमकी दे रहे थे। जिसकी भनक पोखन यादव के पिता को लगी। वही घटना के बाद से ही पोखन यादव गायब था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। इसी बीच पोखन यादव के पिता को पता चल कि आरोपियों और पोखन यादव को खाम्ही शराब भठ्ठी के पास देखा गया है। जिसपर वह तत्काल मौके पर पहुंचे।

जहां पोखन यादव कि लाश पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गले को छूरा से काटा गया है। जिसकी वज़ह से उसकी मौत हुई है। वही मामले कि शिकायत के बाद पुलिस राजू साहू उर्फ राजा, दिलू साहू और दुर्गेश साहू कि तलाश में जुट गई थी। इसी बीच सभी आरोपी बिलासपुर भगाने के फिराक में थे। जिसे घेराबंदी कर लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रकरण की विवेचना में आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, सउनि निर्मल घोष, आजूराम गोंड, पुहकल सिंह, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव, शेषनारायण कश्यप, आरक्षक अरूण साहू, रवि डाहिरे, कवि टोप्पो, विनोद ओगरे, सैनिक कुलदीप राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला