जांजगीर चाँपा

नाबालिग को अकेला पाकर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. जान से मारने पीड़िता को दिया था धमकी

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता 29 अक्टूबर को घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर पेंड्री निवासी लाखन प्रसाद कश्यप घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा। जिससे पीछा छुड़ा नाबालिग किसी तरह घर के बाहर पहुंची और चिल्लाई जिसकी आवाज सुनकर नाबालिग की बुआ वहा पहुंची। इधर अपने मंसूबों में नाकाम आरोपी लाखन प्रसाद कश्यप ने मारपीट कर उन्हे उक्त घटना के बारे में किसी से भी ना कहने की धमकी दे डाली। वही इस मामले में परिजनों ने जांजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, A.S.I.माधव सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार