जांजगीर चाँपा

पुलिस निकली वारंटियों की तलाश में…विभिन्न थाना क्षेत्रों में पकड़े गए 27 फरार वारंटी

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले में लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने जांजगीर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जहा 27 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जांजगीर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए थाना चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम और थाना जांजगीर चौकी नैला, अकलतरा, पामगढ़ हेतु एक टीम का गठन किया गया है।

गठित टीमों के द्वारा अब तक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए 18 स्थायी वारंट और 09 गिरफ्तारी वारंट कुल 27 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे उत्तरा कुमार निवासी गुचकुलिया थाना जैजैपुर, प्रकाश तिवारी निवासी सरहर थाना बाराद्वार, प्रमोद कुमार साव निवासी सरखों चौकी नैला गोवर्धन पटेल निवासी देवरानी थाना बिर्रा,

राम रतन खाण्डे निवासी जयतारा चौक पामगढ़,उर्मिला बंजारे निवासी कुटरावोड पामगढ़ गनपत ओग्रे निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा, रमेश धीवर निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा, रामअवतार सूर्यवंशी निवासी टांड थाना अकलतरा, इतवारी सूर्यवंशी निवासी खोखरा थाना जांजगीर पनाराम निवासी सहसा थाना पामगढ़,

श्याम लाल पटेल निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ, विजय बघेल निवासी मिलौनी थाना पामगढ़, पवन कुमार टण्डन निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़, गंगाराम बंजारे निवासी धनगांव थाना पामगढ़ शामिल है। उक्त सभी वारंटियों को न्यायलय के पृथक पृथक प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य उपनिरी के. पी. सिंह, सउनि रामखिलावन साहू, आर. राजु लाठेवाल, राघवेन्द्र सिंह, मुकेश कमलेश, पदुम लाल, सचेन्द्र साहू वैभव केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार