जांजगीर चाँपा

सजने लगी 52 परियों की महफ़िल…पुलिस भी हुई अलर्ट, छापेमारी कर पकड़ा गया 7 जुआरियों को नगदी और ताशपत्ती जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – खोखसा खार में चल रहे जुआ के फड़ पर नैला पुलिस ने दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से महज 3500 रूपए जब्त किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नैला पुलिस को सूचना मिली की खोखसा खार में जुआ खेल रहे है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहा अलग- अलग जगहों पर कुछ लोग रूपये पैसा का दाव लगाकर, हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है। इस दौरान पुलिस ने बसंतपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार पटेल,राजेन्द्र कुमार पटेल,पाली निवासी रामनाथ यादव,

सरखों निवासी संतोष कुमार साहू,खोखसा निवासी क्रिम सिंह चौहान,धरम सिंह चौहान,नारायण सिंह चौहान को रंगे हाथों पकड़ा है। जिनके कब्जे से 3500 नगद और 52 पत्ती तास जब्त कर आरोपियों के खिलाफ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े आरक्षक राजेश कश्यप, मिलन राठौर, प्रकाश द्विवेदी संतोष प्रधान, संत कुमार कुर्रे, सुनील सिंह एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ... बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर