बिलासपुर

डिस्पेंसरी में मिली महिला की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता…आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – डिस्पेंसरी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भोगहापारा निवासी कन्या चौहान सोमवार को डेढ़ बजे दोपहर को घर से निकली थी। जिनकी शाम को जितेन्द्र चन्द्रा के डिस्पेंसरी में लाश मिली थी। जिसकी जांच शिवरीनारायण पुलिस कर रही थी। तभी पुलिस ने संदेह के आधार पर सलनी निवासी और डिस्पेंसरी के मालिक जितेन्द्र चन्द्रा को पकड़कर पूछताछ की। जहा पुलिस को पता चल कि मृतिका पूर्व में डिस्पेंसरी में काम करती थी। जिसे जितेन्द्र चन्द्रा ने किसी कारण से निकाल दिया था। इसके बाद भी वह आए दिन जितेन्द्र चन्द्रा के साथ वाद विवाद करती थी। इसी तरह कन्या चौहान सोमवार को भी डिस्पेंसरी के पास पहुंची थी। इस बीच दोनो में काफी विवाद हो गया। जिससे गुस्साए जितेन्द्र चन्द्रा ने महिला कि गला दबा कर हत्या कर दी। वही मामले में आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के बाद उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में SDOP चांपा यदूमणि सिदार के नेतृत्व में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी, कृष्णपाल सिंह, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्रआर तारिकेश पाण्डेय, महिला आर सरिता लहरे, मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...