छत्तीसगढ़

नेशनल रैंकिंग में 20 वाँ स्थान, सीएसपीडीसीएल को मिली उपलब्धि….कई बिन्दुओ पर की गई ग्रेडिंग

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सीएसपीडीसीएल ने राष्ट्रीय स्तर के रैकिंग में नया आयाम स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली वितरण कंपनी ने अपने अनुभव और नित नवीन निर्णायक फैसलो के बलबूते रैंकिंग के दौड़ में अन्य कई बड़े राज्यो को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी देशभर की 41 वितरण कंपनियों की सूची में 31 से सीधे 20वें स्थान पर पहुंच गई है। सालभर में कंपनी का ग्रेड बी से बी प्लस हो गया है। इस दौरान कंपनी ने अपना घाटा 979 करोड़ से कम करके 30 करोड़ कर लिया है। कंपनी ने तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान (एटी एंड सी लॉस) को भी कम किया है। हालांकि कंपनी के कुल राजस्व का बड़ा हिस्सा अब भी कर्मचारियों पर खर्च हो रहा है। सरकार भी सब्सिडी की राशि देने में देर कर रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने तीन दिन पहले ही देश की सभी 41 सरकारी बिजली वितरण कंपनियों की रैकिंग जारी की है।

जिसमे कई बड़े राज्यो ने सर्वे में छत्तीसगढ़ राज्य से कम नंबर दिए गए है। पुराने सर्वे रिपोर्ट की माने तो 2018 की रैकिंग में बिहार की नार्थ बिहार और उत्तर प्रदेश की कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी छत्तीसगढ़ के ऊपर थीं। इस बार नार्थ बिहार 22 और कानपुर 24वें स्थान पर है। कानपुर पिछली बार भी 24वें स्थान पर थी, जबकि नार्थ बिहार 17वें स्थान पर थी। बिहार की दूसरी वितरण कंपनी 25वें स्थान पर है। वहीं, यूपी की बाकी तीन कंपनियां क्रमश: 31, 35 और 36वें स्थान पर हैं।
कार्यपालन अभियंता सुरेश जांगड़े के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के इस सर्वे में सीएसपीडीसीएल कंपनी को 20 स्थान मिला है। आगे भी कंपनी के उच्च अधिकारियों के आदेश पर लाइन लॉस,24 घन्टे बिजली आपूर्ति, बिजली चोरी और वसूली को लेकर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इस ओर अभी ध्यान देने की जरूरत

– एटी एंड सी लॉस कम करते हुए बिलिंग व वसूली में सुधार किया जाना चाहिए।
– विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी उपायों के माध्यम से बिलिंग दक्षता में सुधार करना चाहिए।
– समय पर ऑडिट कराना चाहिए।
– कर्मचारी लागत और लेनदारों में कमी का युक्तिकरण।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...