सीपत

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार ग्रामीण को लिया चपेट में…मौके पर दो साल के मासूम के सहित दो की हुई मौत, सीपत थाना क्षेत्र का मामला..

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – बुधवार को सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहरा धनवार पारा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती सहित 2 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी के जांजी निवासी केजू राम भोई बीते दिनों अपने भाई के घर हरदीडीह गए हुए थे।

जहां से केजू राम भोई बुधवार को बाइक क्रमांक सीजी 12 बी 4719 में सवार होकर अपनी बेटी काजल भोई , पलक और अपने भतीजे शिव राम भोई के 2 साल के बेटे तनिष भोई के साथ अपने गांव जांजी जा रहे थे।

तभी बुधवार करीब 3 बजे मोहरा धनवार पारा के पास ग्राम निरतु से सीमेंट लेकर टेकर जा रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी10 ए एल 9398 ने बाइक सवार ग्रामीण को ठोकर मार दी। जहां मौके पर ही काजल भोई और दो वर्षीय तनिष भोई की मौत हो गई है। वही बाइक चला रहे केजू राम भोई को गंभीर चोट आई है।

वही केजू राम भोई की छोटी बेटी पलक भोई को हल्की चोटे आई है।इधर घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर भी रोड किनारे जा पलटी। जिसके बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर वहा से फरार हो गया। इस बीच 112 की टीम को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच घायल और मृतक को लेकर सिम्स हॉस्पिटल जा ही रही थी।

कि संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने बीच रास्ते ही घायल और मृतकों को लेकर सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहा केजू राम भोई कि हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सीपत पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...