गरियाबंद छत्तीसगढ़

47 नग हीरे के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे….अवैध हीरा ठिकाने लगाने कर रहा था ग्राहक की तलाश

रमेश राजपूत

गरियाबंद – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने एवं अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर बाजी लाल सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज गरियाबंद सायबर पुलिस टीम एवं प्रभारी इंदागांव को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति इंदागांव सब्जी बाजार पर झाड़ के निचे हीरा खनिज पदार्थ ब्रिकी हेतु ग्राहक की तलाश में बैठा है कि सूचना पर तस्दीक पर थाना प्रभारी इंदागांव के द्वारा साइबर पुलिस टीम एवं थाना स्टाफ को घटना स्थल रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। मुखबिर के बताए गए हुलिया के आधार पर संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने एवं तलाशी लेने पर अपना नाम मानसिंह बस्तिया बताया।

जिसके पैंट की जेब में कागज कि पुड़िया में हीरा जैसे चमकिला पत्थर छोटे-छोटे कुल 47 नग कीमती 150000 रू. , नगदी 1600 रू. एवं एक जिओ मोबाइल बरामद हुआ आरोपी से हीरा रखने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो उक्त हीरा रखने एवं बिक्री करने के सम्बन्ध में कोई आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि. 4 (21) मानईनिंग एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेश कुमार साहू, ए.एस.आई. देवकुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक 489 राधेश्याम सिंह, आरक्षक क. 62 भानुप्रताप, सायबर पुलिस टीम प्रधान आरक्षक मनीष वर्मा, आर.सुशील कुमार, सतीश गिरी,देवेंद्र सोनवानी, कृतेश प्रजापति, गंगाधर सिन्हा, सै. पुरुषोत्तम डाहटे, अशोक कश्यप का सराहनी योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...