रतनपुर

घर लौटने वाले मजदूर प्रशासन को दे रहे सूचना, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद किया जा रहा क्वारंटाइन….

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- देश के विभिन्न स्थानों में फंसे मजदूर किसी भी तरह से अपने घर लौट रहे है, ऐसे अन्य राज्यो से लौटने वाले मजदूरों और व्यक्तियों को अपनी जानकारी प्रशासन को अनिवार्य रूप से देनी है ताकि एहतियात के उपाय अपनाए जा सके और वायरस के संक्रमण को रोका जा सके, इसके लिए सभी क्षेत्रों में क्वारंटाइन सेंटर भी बनाये गए है। रविवार को रतनपुर में भी एक राजमिस्त्री तेलंगाना से वापस लौटा, जिसने यहाँ पहुँचते ही इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी जिसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और छात्रावास में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में रहने भेज दिया गया, जहाँ 14 दिनों तक उसे रखा जायेगा।

तेलंगाना से पहुँचे राजमिस्त्री भागवत प्रसाद कैवर्त ने बताया कि वह रतनपुर के वार्ड 7 सांधीपारा का रहने वाला है, जो क्षेत्र के अन्य लोगो के साथ 7 महीने पहले काम करने तेलंगाना गया हुआ था, वहाँ पिछले 2 महीनों से लॉक डाउन में फंसा हुआ था, जब वहाँ उनके पास पैसे खाने पीने की दिक्कत होने लगी तो अपने 22 साथियों के साथ उनका लौटना मजबूरी बन गई, लिहाज़ा पैदल ही 1 हप्ते पहले वह तेलंगाना से निकले थे, जो कही ट्रक या फिर पैदल सफर करते रविवार को यहाँ पहुँचे है। रतनपुर पहुँचते ही उसने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी और अब वह क्वारंटाइन में रहने भी संतुष्ट है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट