मल्हार

नगर पंचायत मल्हार के 5 कर्मचारियों को बेवजह नौकरी से निकालकर किया जा रहा प्रताड़ित… पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार के 5 प्लेसमेंट कर्मचारियों को लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमओ ने एक हफ्ते पहले काम से निकाल दिया था। निकाले गए कर्मचारियों ने अब बिलासपुर कलेक्टर से गुहार लगाकर वापस रखने की मांग की है। निलंबित कर्मचारियों का कहना है कि सीएमओ ने बिना कोई स्पष्टीकरण मांगे ही हमे नौकरी से निकाल दिया है जिससे उनके सामने अब परिवार चलाने की समस्या आ गई है इसलिए कलेक्टर से गुहार लगाई है। दरअसल यह पूरा मामला एक हफ्ते पहले का है जहाँ कार्यालय से कई सामानों की चोरी हुई है जिसमे ई रिक्शा की दो बैटरी, सीसी कैमरा सहित अन्य सामान है। इस चोरी के पीछे कर्मचारीयो की लापरवाही को कारण बताया जा रहा है, जब कि निकाले गए कर्मचारियों में लाइनमैन हेम साहू, रामसहाय केवट, ड्राइवर प्रकाश केवट, लेबर राजेन्द्र पाटले, चौकीदार कैलाश सोनी ने शुक्रवार को बिलासपुर कलेक्टर को आवेदन दिया है जिसमे उन्होंने कहा है कि हम पांचों कर्मचारियों को सीएमओ ने बिना कोई नोटिस या सवाल जवाब के नौकरी से निकाल दिया हमे अपना पक्ष रखने का समय ही नही दिया जो कि सीएमओ के तानाशाही को दर्शाता है। जबकि सामानों की चोरी होने के तुरंत बाद ही चौकीदार कैलाश सोनी ने पुलिस व सीएमओ को लिखित में जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने सीसी कैमरे के फुटेज केआधार पर दो नाबालिग को भी पकड़ लिया था जिससे पूरा मामला सामने आ गया था इसके बावजूद भी हमे निकाल दिया।

कर्मचारियों के सामने अब रोजी रोटी समस्या…

मामले में निकाले गए पांचों कर्मचारियों के सामने अपने परिवार के जीवन यापन की समस्या आ खड़ी हुई है, जबकि उन्हें काम से निकालने का कारण अब भी समझ मे नही आया है, नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त मनमानी और तानाशाही का ही नतीजा है कि इन कर्मचारियों के परिवार पर यह मुसीबत खड़ी हो गई है, जिससे निजात मिल पाती है या नही यह भी तय नही है क्योकि जिम्मेदार कुछ भी स्पष्ट कारण नही बता पा रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,