बिलासपुर

लापता नाबालिग लड़की मिली फरीदाबाद में…आरोपी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था साथ में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले जाने वाले आरोपी को सीविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही नाबालिग लड़की को हरियाणा से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 17 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की के अचानक गायब होने की शिकायत परिजनों ने सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई थी इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग लड़की की खोज भी शुरू की इसी दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की को अपने साथ टिकरापारा निवासी मनीष भद्रे भगा ले गया है। जिसकी खोज भी सिविल लाइन पुलिस ने शुरू की आरोपी के परिजनों से पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी फरीदाबाद गया हुआ है। जहां तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सिविल लाइन पुलिस की टीम हरियाणा आरोपी के दोस्त के यहां पहुंची। जहां से आरोपी नाबालिग लड़की को लेकर भागने के फिराक में था लेकिन रास्ते में ही वह सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसे गिरफ्तार कर पुलिस बिलासपुर ले आए वहीं नाबालिग लड़की को भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया है मामले में स्थानीय पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...