बिलासपुर

महिला को झांसे में लेकर सोने के जेवर और मोबाइल की लूट…2 आरोपियों ने दिया दिन दहाड़े घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुदुदंड निवासी पीएचई से रिटायर्ड कर्मचारी पीड़िता कल्याणी गहलोत से 2 अज्ञात आरोपियों ने अपनी बातों में फंसाकर पास रखे पर्स की लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता किसी काम से अपने घर से मुंगेली नाका आई हुई थी जो दोपहर 1 बजे के लगभग वापस लौट रही थी तभी 2 लड़के उनका पीछा करते हुए पहुँचे और बातों का झांसा देने लगे कि आपके परिवार पर जो परेशानी है उसे दूर कर देंगे, इसके लिए कुछ कुछ करना होगा जैसी बातें कर बहकाने लगे जैसे ही पीड़िता उनके झांसे में आई, दोनों आरोपी महिला का पर्स लेकर भाग गए, जिसमे सोने का कंगन, अंगूठी, चैन और मोबाईल सहित नगदी रकम थे। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा...करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लग... पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक... कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह...