बिलासपुर

5 ठिकानों से फिर 4 लाख से अधिक का धान जब्त…मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, तखतपुर और मस्तूरी क्षेत्र में हुई छापेमारी,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध अभियान जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर 138.50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। जब्त किये गये धान की कीमत सवा चार लाख रूपए से ज्यादा है।

संयुक्त जांच दल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरौटीकापा के जितेन्द्र साहू के संस्थान से 30 क्विंटल, गोबंद के सीताराम साहू से 30 क्विंटल, ग्राम सकरा के अमर दास मानिकपुरी के संस्थान से 20 क्विंटल तथा कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर क्षेत्र अंतर्गत दिव्या किराना स्टोर ग्राम जुनवानी के संस्थान से 32 क्विंटल धान एवं ग्राम बिनोरी के राम जी चतुर्वेदी के संस्थान से 26.50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

इन संस्थानों से कुल 138.50 क्विंटल धान का अवैध स्टॉक पाये जाने पर खाद्य एवं मंडी विभाग के द्वारा मंडी अधिनियम के अंतर्गत जब्ती की कार्यवाही की गई। कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी की सम्पूर्ण अवधि तक इस तरह की छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुँची गांजे की बड़ी खेप : महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 24.9 किलो गांजा जब... हर घर जलेगा सेवा का दीप, भाजपा कार्यकर्ता बनाएंगे सेवा संकल्प अभियान को जनअभियान....जिला स्तरीय कार्... शिक्षा विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के DEO बदले; बिलासपुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां,