कोंडागांव बस्तर

दर्दनाक सड़क हादसा :- चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षकों की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर…3 शिक्षकों की हुई मौत

रमेश राजपूत

कोंडागांव – पहले चरण के मतदान में चुनावी ड्यूटी के बाद ईवीएम जमा कर घर लौट रहे शिक्षकों की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे मौके पर 2 शिक्षकों की मौत हो गई, वही 1 ने हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बहिगांव के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है, इस हादसे में विधानसभा चुनाव कराकर मतपेटियां जमा करने के बाद कोंडागांव से लौट रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। इस हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा ) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है, मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फसा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...