जांजगीर चाँपा

महिला की इज्ज़त लूटने का प्रयास करने वाला 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्जे में

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – 6 महीने पहले महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को जिले की बलौदा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि प्रार्थीया ने दिनांक 31.05.23 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की रात्रि में करीबन 10ः00 बजे किसी काम से अपने बाडी तरफ निकली थी उसी समय आरोपी सरोज कुमार राठौर द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर बाडी में आकर पीड़िता का मुंह को दबा दिया और छेडछाड करते हुए पीडिता के उपर गंदी नजर रखते हुए हाथ-बांह पकड रहा था बेइज्जत करने की कोशिश कर रहा था तथा किसी को बताने व चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता किसी तरह से वहा से अपने घर तरफ भागी और सूचना अपने घर में दी प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में धारा 354,506 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पीडिता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी कि जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से तत्काल घेराबंदी कर आरोपी सरोज कुमार राठौर निवासी पोंच थाना बलौदा को पकडा गया, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्रधान आर. जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, जीवंती कुजुर, आरक्षक महेश राज, श्यामभूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार