जांजगीर चाँपा

ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा…. बहु ही निकली कातिल, हत्या की यह रही वजह!

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के ग्राम कापन नाला पार में 6 दिनों पहले महिला की लाश मिली थी जिसकी पहचान गुरुबारी बाई केवट पति बृज राम केवट उम्र 60 वर्ष निवासी के रूप में हुई थी। मृतिका के सिर में गंभीर चोट के निशान थे, जिसकी सूचना पर चौकी नैला में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था, मृतिका के शव का पोस्ट मार्डम कराया गया। जिसमें पोस्ट मार्डम रिपोर्ट प्राप्त किया गया, जिसमे मृतिका के सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख किए जाने से चौकी नैला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 302 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवम मृतिका के घर के सदस्यों से बारीकी से पूछताछ की गई पता चला की मृतिका गुरुबारी बाई एवं घर की बड़ी बहू छठ बाई केवट के बीच छोटी छोटी बातो को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा की बात सामने आई। विवेचना दौरान मामले के संदेही छठ बाई केवट को घटना के संबध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताई की मृतिका सास गुरुबारी बाई छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा कर हर बात पर ताने मारती थी

जिससे त्रस्त होकर दिनांक 14.11.23 को सवेरे जब सास सौच के लिए नाला तरफ गई थी तभी पीछे से जाकर उसके सिर में डंडा एवं लोहे का बट्टा से मार कर हत्या करना बताई, मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपी के कब्जे से बांस का डंडा एवम लोहे का बट्टा बरामद किया गया है।आरोपी छठ बाई केवट निवासी ग्राम कापन चौकी नैला के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 19.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण कश्यप महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे आरक्षक जितेश राजपूत संतोष प्रधान महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर एवं चौकी नैला स्टाफ का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार