गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेशी के दौरान जवान को धक्का देकर भागने वाला आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार… दुष्कर्म के आरोप में था हिरासत में

भुवनेश्वर बंजारे

जीपीएम – ज़िला न्यायालय से दुष्कर्म के फरार आरोपी को 24 घंटे के अंदर जीपीएम की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गोरखपुर जेल से पेशी के लिए ज़िला न्यायालय लाया गया था जहां से वह जवान को चकमा देकर फरार हो गया था जिसे तत्काल ही पतासाजी कर जीपीएम पुलिस ने गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुडापारा नेवसा, थाना गौरेला निवासी चंद्रशेखर पूर्व में ग्राम डोंगराटोला में अपने रिस्तेदार के घर में रहता था और वही की रहने वाली पीडिता से जान पहचान कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और शारीरिक संबंध बनाया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर को आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया था जिसे 20 अक्टूबर को पेशी के लिए गोरखपुर जेल से न्यायालय लाया गया था जहां पेशी के बाद बस में बैठने के दौरान ही वहां तैनात जवान को धक्का देकर आरोपी चंद्रशेखर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश सरगर्मी से कर रही थी। इसी दौरान थाना गौरेला में पदस्थ आरक्षक नरेश कैवर्त को मोबाईल से सूचना मिला की फरार आरोपी चंद्रशेखर अपने गाँव मे है जिस पर तत्काल पुलिस पार्टी नेवसा पहुची जहा से भी आरोपी निकल चुका था। जिसके बाद पुलिस ने घर वालो से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि ग्राम करंजिया, मध्यप्रदेश में अपने रिस्तेदार के घर में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिसबल के द्वारा मौके पर जाकर दबिश दिया गया और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना गौरेला लाया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी गौरेला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी साइबर सेल प्रभारी जिला जीपी सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास सिंह राठौर सहायक उपनिरीक्षक क्रांति लालवानी आरक्षक नरेश केवट आरक्षक गिरवर पैकरा आदि का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...