छत्तीसगढ़

पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद प्रमोद वर्मा का किया गया अंतिम संस्कार , विदा देने उमड़ा सीपत

उदय सिंह

11 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बटालियन के आरक्षक प्रमोद वर्मा का निधन सड़क हादसे में हो गया ।2005 से बटालियन में सेवा दे रहे शहीद प्रमोद वर्मा बेहद हँसमुख और मिलनसार माने जाते थे। बटालियन में कार्यरत प्रमोद वर्मा गणना के बाद अपने साथियों के साथ बटालियन से बाहर निकले हुए थे कि तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सीपत में जन्मे जवान प्रमोद वर्मा बेहद मिलनसार और हंसमुख थे। इसलिए पूरे सीपत में वे बेहद लोकप्रिय भी थे। 33 वर्षीय प्रमोद वर्मा के निधन से पूरे सीपत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

तीन भाइयों में सबसे छोटे प्रमोद वर्मा से बड़े दो भाई प्रदीप वर्मा और दिलीप वर्मा है। शहीद जवान प्रमोद वर्मा की पत्नी मनीषा वर्मा सीपत प्राथमिक शाला में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है । शहीद जवान की एक 8 साल की बेटी हर्षा और एक 3 साल का बेटा विनायक वर्मा भी है, जिन्हें वे अपने पीछे रोता बिलखता छोड़ गए हैं। अपने जांबाज बेटे प्रमोद वर्मा की असामयिक निधन से पिता सुंदर लाल वर्मा पूरी तरह टूट चुके हैं।

मंगलवार को सड़क हादसे में आरक्षक प्रमोद वर्मा के निधन के बाद बुधवार को बटालियन से उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ गृह ग्राम सीपत लाया गया। जहां शहीद जवान को अंतिम विदाई देने पूरा सीपत क्षेत्र उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग ,जनप्रतिनिधि, गांववासी और बटालियन के सिपाही मौजूद थे। सभी ने नम आंखों के साथ शहीद प्रमोद वर्मा को विदा दी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला