बिलासपुर

जमीन का बंटवारा नही देने पर सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या….पिता को सबक सिखाने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना पुलिस ने संपत्ति विवाद में अपहरण और हत्या के मामले को सुलझाते हुए सौतेले भाई सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पहले युवक का अपहरण किया फिर हत्या कर शव को तालाब में फेंक कर ठिकाने लगा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर निवासी चतरू बिंझवार पिता छेदी बिंझवार उम्र 56 वर्ष ने दो शादियाँ की थी पहली पत्नी से एक बेटा संतोष और दूसरी पत्नी से 2 बेटे कार्तिक और चुरावन और 1 बेटी है, जिसमें पहली पत्नी के बेटे संतोष बिरको ने अपने चाचा के बेटे तिजराम बिरको

, ओमप्रकाश बिरको और अन्य साथी शिव प्रसाद बिरको के साथ अपने पिता से संपत्ति विवाद को लेकर आपसी रंजिश रखे हुए थे, जिन्होंने बीती शाम अपने सौतेले भाई कार्तिक बिरको को बाजार से लौटते वक्त घात लगाकर बाइक से गिराकर घायल किये फिर बाइक में अपहरण कर गिरधौना की ओर ले गए, जहाँ मारपीट कर उसकी हत्या कर लाश को तालाब में ठिकाने लगाकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मृतक के पिता चतरू बिंझवार को तब हुई जब उसे पता चला कि उसका बेटा कार्तिक बाजार से नही लौटा है वही उसकी बाइक रास्ते मे खड़ी है, जहाँ मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि कुछ अनहोनी हुई है जहाँ मौके पर खून और उसकी घड़ी पड़ी थी,

उन्होंने आस पास पता किया तो जानकारी मिली कि संतोष बिरको और अन्य उसे बाइक में बैठाकर मारपीट करते हुए लेकर गए है। अपने बेटे को ढूंढने आस पास गए लेकिन नही मिलने पर उन्होंने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिस पर सकरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों की धरपकड़ शुरू की जिनके हाथ आरोपी लगे, जिन्होंने पूछताछ में अपहरण के बाद हत्या की बात कबूल की और लाश नाला तालाब ग्राम चितावर में फेंक दिये जाने की बात जाहिर की जिनकी निशानदेही पर तालाब से कार्तिक की लाश और अन्य सामान को जब्त किया गया है।

प्रकरण में अपराध धारा 302, 201 भादवि जोंड़ी गई है। आरेापियो के विरूध्द अपराध पाये जाने से गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि जीवन साहू, हेमंत आदित्य, उदयभान सिंह, आरक्षक पुनित नेताम, कलेश्वर यादव, संजय बंजारे, रूपेश कौशिक, पवन सिंह ठाकुर, पंकज यादव, राजकुमार श्याम, कृष्ण कुमार मार्को, प्रशांत महिलांगे एवं मालिक राम साहू एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...