पचपेड़ी

खेत में फसल देखने गया किसान आया करेंट की चपेट में… मौके पर हुई मौत,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में घर से खेत जाने के नाम पर निकले अधेड़ की खेत के पार में लाश मिली।जिसके बाद इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी सूचना उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का परीक्षण एवं आसपास पूछताछ में पता चला की अधेड़ की बिजली तार के संपर्क में आने से करेंट से मौत हुई है।जिसके बाद पुलिस शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी निवासी सनत कुमार साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 54 वर्ष बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास खाल्हे कन्हार खार स्थित अपने खेत के फसल को देखने जा रहा हु बोलकर घर से निकला था।

जो काफी देर तक वापस नहीं आने पर दोपहर 3:30 में परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो प्रार्थी के खेत के पास स्थित जवाहिर साहू के खेत के पार में औधे मुंह पड़ा था जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना गांव के कोटवार सहित पचपेड़ी पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला की मृतक खेत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से मौत हुई है।जो खेत से एकदम नजदीक से गुजरा हुआ है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया, लेकिन शाम होने के कारण बुधवार को पोस्टमार्टम नही हो पाया जिसका गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण,पूर्व में भी हो चुके है हादसे,


विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते उसी जगह पर पूर्व में भी एक किसान करेंट की चपेट में आया था ले देके काफी लंबे समय से इलाज होने के बाद किसान की जान बची थी फिर भी विद्युत विभाग की इस ओर नजर नहीं पड़ रही।वही ग्रामीणों ने बताया की ग्राम खोदी पाली तरफ से आया हुआ 11 केवी वोल्ट की लाइन काफी नीचे से गुजरी हुई है। जहाँ खेत में काम कर रहे अन्य किसान मौत के साए में खेती करने मजबूर है। खेत में मवेशी, ट्रैक्टर ले जाना किसी मौत के खेल से कम नहीं इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों से अनेकों बार की लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा जिसके कारण आज एक जिंदगी को विभाग की लापरवाही ने निगल लिया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी