जांजगीर चाँपा

पिता और सौतेली माँ ने नाबालिग बेटी का गला घोंटकर की हत्या…अपराध छुपाने लटका दिया फांसी पर

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले की पुलिस ने एक सनसनीखेज़ हत्या के मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक पिता और सौतेली माँ ने मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी फिर अपराध छुपाने शव को फांसी पर लटका दिया, हालांकि मामले का खुलासा तब हुआ जब पीएम रिपोर्ट में फांसी से नही बल्कि गला घोंटकर हत्या होने की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस ने मामले में आरोपी पिता और सौतेली माँ को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता विजय कुमार उम्र 38 वर्ष द्वारा थाने में सूचना दी गई कि उसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 28.11.23 की रात्रि 10:00 बजे से 29.11.2023 के सुबह 4:00 बजे के मध्य घर में पड़ी रस्सी से अपने कमरे के पंखे में रस्सी फंसा कर अपने गले में रस्सी फंसा कर आत्महत्या कर ली है रस्सी टूटने से वह गिर गई है, सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, मृतिका का पीएम डाक्टरो के टीम से कराया गया डा० द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने से हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख कियें है।

मर्ग जांच दौरान एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध पायें जाने से थाना जांजगीर में अपराध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मृतिका के पिता विजय कुमार विजय एवं सौतेली माँ रेखा विजय से पूछताछ करने पर अपनी पुत्री का किसी अन्य लड़के के साथ का पता चलने के बाद बार-बार मना करने पर भी न मानने पर हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था जिस कारण से माता पिता ने अपनी पुत्री की हरकत से छुटकारा पाने के लिए गला दबाकर हत्या कर रस्सी से पंखे से लटकाना बतायें जाने पर तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पायें जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरिक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, साइबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह, गिरीश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार