जांजगीर चाँपा

थल सेना भर्ती की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…15 से 23 दिसंबर तक पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में होगा आयोजन

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – भारतीय सेना में अग्निवीर व थल सेना की भर्ती का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाइन खोखराभांठा जांजगीर में होगा। सेना के सहायक भर्ती अधिकारी सतीष कुमार बी एवं अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सेना भर्ती रायपुर के सहायक भर्ती अधिकारी सतीष कुमार बी ने सेना भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं जनरेटर, अभ्यर्थी हेतु आवास स्थल की व्यवस्था, इंटरनेट व्यवस्था, सीसीटीवी, बेरिकेडिंग, चिकित्सा एवं एम्बूलेंस, वाहन व्यवस्था,

बस स्टैण्ड एवं मेला स्थल पर पुछताछ एवं मार्गदर्शन केन्द्र की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, एसडीएम अकलतरा विक्रान्त अंचल, जिला रोजगार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार