जांजगीर चाँपा

घर की बाड़ी से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…. जांजगीर जिले से चोरी कर बिलासपुर जिले में कर रहे थे उपयोग, कब्जे से ट्राली सहित 1 ट्रैक्टर और 1 कार जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार से एक किसान के घर बाड़ी में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली की चोरी कर बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी में रख उपयोग करने वाले 1 नाबालिग सहित 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है, जिनसे ट्रैक्टर ट्राली सहित एक ट्रेक्टर इंजन और एक कार को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बलदाऊ प्रसाद दुबे निवासी कोटमीसोनार के द्वारा दिनांक 03.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके पुरानी इस्तेमाली ट्रेक्टर का ट्राली जो कोठार मे खडी की थी जिसे दिनांक 02-03/12/2023 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी सोनू खान, जितेन्द्र महार दोनो निवासी दोमुहानी बुटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवम समेय लाल केवट निवासी कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर तथा एक बाल अपचारी द्वारा मिलकर ट्रेक्टर ट्राली को चोरी किया गया है,

सूचना पर उसके ठिकाने में रेड कार्यवाही किया गया और हिरासत में लेकर पूछताछ करने परब आरोपियों ने बताया की दिनांक 02-03/12/23 को दरमियानी रात्रि में ट्रेक्टर ट्राली को चोरी किए है और घटना मे इंडीआयर कार CG-07-MB- 6155, ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG-10- AK- 2124 का उपयोग करना एवम नगदी रकम 1000/ को बरामद कराया गया है। आरोपी सोनू खान, जितेन्द्र महार दोनो निवासी दोमुहानी बुटापारा, समेय लाल केवट निवासी कर्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, सउनि बी.पी. खांडेकर, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया, गुलशन लकडा, अनिल जांगड़े, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार