सीपत

शातिर बाइक चोर चढ़ा सीपत पुलिस के हत्थे… 9 बाइक सहित 4 खरीददार भी आये लपेटे में

उदय सिंह

सीपत – अलग अलग जगहों में घूम घूमकर मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक चोर के साथ 4 खरीदारों को भी पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से 9 मोटर सायकल बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित क़ीमत 20 लाख बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उषा वस्त्रालय के मालिक के मकान में युवक अपने आप को एनटीपीसी कर्मचारी बताकर चोरी की बाइक रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

जहां मल्हार चौकी क्षेत्र के डंगनिया निवासी धीरेन्द्र टंडन मौजूद था। जिसके पास से एक टीवीएस अपाचे मोटर सायकल रखा था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक कुछ दिन पूर्व उक्त बाइक को रायपुर से चोरी करके लाया था। इस बीच सघन जांच में पता चला की यह चोर बहुत ही शातिर है। जो पूर्व में लूतरा के उर्स कार्यक्रम पर कई बाइक की चोरी कर चुका है। जिनमे से ग्राम पोड़ी निवासी जितेन्द उर्फ विक्की सूर्यवंशी को काले रंग का पल्सर मोटर सायकल, लाला काले रंग का एक एच एफ डिलक्स और बजाज प्लेटिना को 25,000 रूपये में बिक्री किया है। इसी तरह पोडी के अब्दुल कलाम खैरवारा को 5 हजार में बजाज प्लेटिना ,गुडी निवासी प्रदीप सूर्यवंशी को 10 हज़ार में स्पेंलंडर और यामाहा बाइक,दुर्गेश कुमार को स्पेंलंडर को 8 हजार में बेच था।

उक्त जानकारी के बाद सीपत पुलिस ने सभी खरीदारों के यहां दबिश देकर चोरी के बाइक के साथ उनको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार आरक्षक प्रदीप सोनी धीरज कश्यप चंद्र प्रकाश भारद्वाज साइबरसेल प्रभारी कृष्णा साहू देवमून पुहुप बलवीर सिंह आरक्षक सरफराज निखिल जाधव प्रशांत राठौर सुरेंद्र सिंह की विशेष भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ...