कोटा

कोटा:- अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर एयरगन के दम पर लूट… बुजुर्ग पति- पत्नी से मारपीट कर सोने के जेवर लूटे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांव में देर रात घर में घुसकर हथियार के दम पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाश ने दंपती पर हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और करीब 50 हजार रुपये के सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 309(6) और 332(बी) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मझगांव निवासी राजकुमारी जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे भोजन के बाद वह अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान उनके पति छेदीलाल जायसवाल बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकले। आरोप है कि पहले से घात लगाए एक बदमाश ने उनका गला और मुंह दबा दिया।पीड़िता ने बताया कि आवाज सुनकर वह उठीं तो काला बुरखा पहने बदमाश कमरे में घुस आया। उसने एयरगन अड़ाकर तकिए से उनका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने अपने गले में पहने तीन फल वाले सोने के लॉकेट, दो गेहूं दाना सोने के आभूषण और दो जोड़ी झुमके, जिनकी कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये है, बदमाशों को सौंप दिए। वारदात के दौरान हुई छीना-झपटी में राजकुमारी के हाथ, जांघ और पेट में चोटें आईं, जबकि उनके पति के मुंह से खून निकलने लगा। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को देने के बाद अगले दिन कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(6) एवं 332(बी) के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,