बिलासपुर

शिक्षा विभाग एक्शन:- 2 कर्मचारी हुए सस्पेंड, जेडी ने निरीक्षण में पकड़ी थी लापरवाही

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्कूल शिक्षा विभाग ने एक सहायक वर्ग 2 एवं एक भृत्य को निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने 11 दिसम्बर को निलंबन के आदेश जारी किये हैं। निलंबित कर्मचारियों में राजेन्द्र नगर स्थित शासकीय उमावि में पदस्थ सहायक वर्ग दो उमेश शर्मा एवं सेंवार (बिल्हा ब्लॉक) उमावि में कार्यरत भृत्य विकास वर्मा शामिल हैं।

उमेश शर्मा को कैश रजिस्टर का समुचित संधारण नहीं किये जाने और भृत्य विकास वर्मा को तीन महीने से लगातार कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक शिक्षा आरपी आदित्य ने इन दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया था।

इन्हें अभिलेख पूर्ण करने एवं नियमित रूप से स्कूल आने की हिदायत दी गई थी। फिर भी उनके काम-काज में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। सहायक वर्ग दो उमेश शर्मा को शासकीय कन्या उमावि सरकण्डा एवं भृत्य विकास वर्मा को बीईओ आफिस बिल्हा में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...