रायगढ़

क्रूरता पूर्वक ट्रक में भरकर मवेशियों की तस्करी का मामला….पुलिस ने जंगल में की घेराबंदी, आरोपी ट्रक छोड़कर हुए फरार, मवेशियों को किया गया मुक्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – रायगढ़ जिले से झारखंड बूचड़खाने जा रही मवेशियों से भरी ट्रक को रैरूमाखुर्द पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रैरूमाखुर्द पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ससकोबा जंगल में कुछ लोग लाल रंग के आईचर गाड़ी में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भर बगैर दाना पानी क्रूरता पूर्वक झारखंड बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीकी और कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ ससकोबा जंगल जाकर तस्करों की घेराबंदी किया गया। जहां पुलिस की घेराबंदी को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर भाग गये। इस दौरान मौके पर आईचर वाहन 01 EW 7855 में तिरपाल से ढक कर रखी हुई 21 नग कृषक मवेशियों को रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा मुक्त कराकर उनके चारा पानी की व्यवस्था किया गया। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा आईचर वाहन जप्त कर वाहन के चालक और मालिक के विरूद्ध धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में लिया गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण कैवर्त, चिंतामणी कुर्रे, आरक्षक जोन प्रकाश टोप्पो, तुलसी नाग की अहम भूमिका रही है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर रैरूमाखुर्द पुलिस लगातार मवेशी तस्करों पर कार्यवाही किया जा रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज