जांजगीर चाँपा

पति पत्नी में विवाद के बाद सुबह पत्नी ने तो देर रात पति ने पी लिया जहर हुई दोनों की मौत…4 बच्चे हुए अनाथ

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया में घटित इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है, जिसमें सुबह जहर पीने से पत्नी की मौत हो गई तो घटना से व्यथित पति ने देर रात कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत से 4 बच्चे अनाथ हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार सेमरिया निवासी शत्रुघन गोड़ पिता छोटेलाल गोड़ उम्र 40 साल का अपनी पत्नी सावित्रीबाई गोड़ उम्र 35 साल के साथ शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई थी, इसके बाद पति शत्रुघन अपने काम से निकल गया, जब वापस घर आया तो देखा तो उसकी पत्नी अचेत अवस्था में घर में पड़ी हुई थी, उसे लेकर पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनसे मृत्यु घोषित कर दिया। शाम रात में वह पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर पहुंचे। रात होने की वजह से उसका अंतिम संस्कार नहीं किया गया था, सुबह अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी, रात में शव को घर के बरामदे में रखकर सभी मौजूद थे, इसी दौरान रात लगभग 12 बजे के आसपास शत्रुघन घर के अंदर गया और उसने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया, इसके बाद वह इधर-उधर टहलता रहा, फिर कुछ दूर जाने के बाद घर के पास ही गिर गया, जिसे देखकर मौजूद सभी लोग उसे उठाए तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था, उसे तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 मासूम हुए अनाथ…ढूँढ़ रहे थे मम्मी पापा को..


क्षणिक आवेश में आकर उठाये गए इस कदम से पति पत्नी की मौत हो गई, लेकिन उनके पीछे 4 मासूम बच्चे अनाथ हो गए है जिसमें 6 साल का लड़का, 4.5 साल की लड़की, 3 साल का लड़का और 2 साल का लड़का है, जो अब अनाथ हो गए। शनिवार की शाम 4 बजे जांजगीर से पति का शव भी गाँव पहुंचा है, अब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ रविवार को किया जाएगा। फिलहाल मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार