बिलासपुर

गांव-गरीब तक केन्द्रीय योजनाओं को पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य :- उप मुख्यमंत्री अरूण साव

रमेश राजपूत

बिलासपुर– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ और अन्य 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मोदी की गांरटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यात्रा को शुरू हुए एक महीने हो गए हैं। यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर छोटे छोटे कस्बे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम मोदी की गारंटी को छत्तीसगढ़ में पूरा करेंगें। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मुंगेली नाका मैदान में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए इसकी शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 साल से मोदी की सरकार देशसेवा में लगी हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का सम्मान और ताकत बढ़ा है।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की जटिल समस्याओं के समाधान के लिए पूरा विश्व आज भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय येाजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है, इसे मोदी जी ने कर दिखाया है। मोदी जी ने धुंआरहित वातावरण में खाना पकाने के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेण्डर प्रदान किए। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री जी ने कई योजनाएं चलाई। इन सबका असर अब गांव, घर में दिख रहा है। लोग आश्वस्त हैं कि सरकार उनके साथ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि यह एक जन अभियान है। जिले की हरेक गांव एवं घरों तक इस यात्रा का संदेश जायेगा। लोगों को केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी एवं उनके लाभ उठाने के तरीके बतायेगा। उन्होंने सभी लोगों को इस महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने काम-काज संभाल लिया है। केबिनेट की पहले ही बैठक में हमने 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का नीतिगत निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पहली गारण्टी बताया था। पिछले पांच साल से आवास से वंचित गरीब परिवारों को अब अच्छा और पक्का मकान मिलेगा और उनका बरसों से संजोया हुआ सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हर गारण्टी को पूरा करने के लिए नई सरकार वचनबद्ध है। विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में और बुलंदी के साथ छत्तीसगढ़ की आवाज देश में गुंजेगी। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में अपने योगदान प्रदान करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि श्री साव ने स्वच्छता पखवाड़ा, समाजसेवा एवं खेलकूद में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर पालिक निगम की ओर से दर्जन भर लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में सभी स्टॉलों का निरीक्षण की।

इस अवसर पर पौधा भी लगाया। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इस अभियान के उद्देश्य बताए। उन्होंने बताया कि पहले दिन आज बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण इलाके में मोहभट्ठा (बिल्हा) बोड़सरा (तखतपुर) में अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किये गये। फिलहाल तीन वाहन जिले में उपलब्ध हैं। जल्द ही 9 और प्रचार वाहन आएंगे। इनके दौरे का रूट चार्ट तैयार है। अभियान के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र में 26 और ग्रामीण क्षेत्र में 483 शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेत्त्व में पिछले लगभग 10 साल की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के चुनिंदे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी सफलता की कहानी सुनी और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संभागायुक्त केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव, एसपी संतोष सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू भूपेन्द्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं लाभार्थी उपस्थित थे। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!
Letest
चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा... मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ...