जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी… घटना के चंद घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से बटनदार चाकू और रॉड बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – पूरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से चाकू, रॉड से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी शैल कुमार राठौर निवासी बजार पारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08.04.2024 के रात करीबन 08.00 बजे अपने आफिस गिरजा होटल के पास संतोष साहू के पास बैठा था उसी समय उसका भाई योगेश साहू ने फोन पर बताया कि राजू बजाज हमारे घर के सामने पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर रहा है, तब घर जाकर देखे तो राजू बजाज गाली गलौच कर रहा था जिसे संतोष मना किया तो पूर्व में जेल भिजवाएँ थे कहकर आज तुम लोगो को जिंदा नही छोडुंगा कहते हुए गाली गलौच करते हुए चाकू से संतोष के ऊपर जान से मारने की नियत से उसके पेट में प्राण घातक हमला किया खुन बहने लगा तभी संतोष का भाई योगेश बीच बचाव करने आया तो उसके ऊपर उपर भी राजू बजाज ने प्राण घातक हमला किया। उसी समय राजू का भाई सोनू बजाज भी अपने हाथ में लोहे का राड लेकर आया और संतोष साहू एवं योगेश साहू के उपर राड से प्राण घातक हमला कर भाग गयें। संतोष साहू एवं योगेश साहू को उपचार के लिए अस्पताल ले गयें।

मामले में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देश में आरोपियों को थाना जांजगीर अंतर्गत ग्राम बनारी के गुरूकुल स्कूल के पास से एक अन्य सहयोगी सुरेन्द्र यादव के साथ एक ही मोटर सायकल में पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटन वाला चाकु, रॉड एवं सहयोगी की मोटर सायकल को बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 120बी भादवि, तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है। राजू बजाज उम्र 22 साल, सोनू बजाज उम्र 26 साल और सुरेन्द्र यादव उम्र 27 साल सभी निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रक्षिशु डीएसपी संगम राम, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर, प्रधान राकेश तिवारी, मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, मोहन साहू, आरक्षक गिरीश कश्यप, शिवराय सागर, ईश्वरी राठौर, रोहित कहरा, संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...