बिलासपुर

नाबालिक चोरों का नेटवर्क लगा बढ़ने, बिलासपुर के साथ साथ अन्य जिले में भी देने लगे घटना को अंजाम, अब चढ़े बिलासपुर पुलिस के हत्थे..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पूर्व में जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जहां सिविल लाइन, सकरी और साइबल सेल के टीम कि सयुक्त कार्यवाही में चार नबालिक सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने बिलासपुर जिले के अलावा जांजगीर जिले में 3 चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिनके कब्जे से सोने ,चांदी के आभूषण ,नगदी ,घटना में प्रयुक्त स्कूटी,मोबाइल, दुकान में किए चोरी का सामान सहित लगभग 4 लाख रुपए का मशरुका बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 1 माह पहले उसलापुर गीता पैलेस के पास सुने मकान में चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसकी जांच सकरी पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि 2 नबालिकों द्वारा के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिन्हे पकड़कर पुलिस ने उनसे दो नग सोने की अंगूठी, एक नग सोने का लॉकेट , एक जोड़ी सोने की कान की बाली ,एक नग सोने की नथनी , चांदी के अन्य जेवर ₹5000 नगदी , एक ओप्पो मोबाइल फोन , कुल जुमला कीमती 1 लाख रुपए बरामद किया हैं इसी तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में इमलीपारा स्थित पान दुकान में घुसकर संबल से ताला तोड़कर गल्ले में रखे 15 हजार और दुकान के समान कि चोरी हुई थी। जिसकी जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही थी। वही उपरोक्त चोरी के प्रकरण में भी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर संदिग्धों की पहचान की गई,

पहचान किए गए संदिग्धों पर से पूछताछ दौरान ज्ञात हुआ कि 2 अपचारी बालक घटना को अंजाम दिए हैं। जिन्होंने बताया कि उन्होंने चोरी के समान को सरिता यादव नामक महिला के पास रखा है। जिसपर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही पुलिस के जांच में पता चला कि सकरी थाने के मामले में पकड़े गए अपचारी बालकों द्वारा जांजगीर चांपा जिले में 3 अलग अलग स्थानों चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिनसे मिले 2 लाख के सोने चांदी के जेवर को पुलिस ने जब्त कर जांजगीर पुलिस को सौप दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य ,ए.सी.सी.यू. उप निरीक्षक कृष्णा साहू, सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केसरवानी, सत्या पाटले, निखिल जाधव, सुरेंद्र पोर्ते , तदबीर सिंह , वीरेंद्र गंधर्व, थाना सकरी सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय थाना सिविल लाइन उप निरीक्षक गिरधारी साव सहायक उप निरीक्षक राजेशधर दीवान, महिला आरक्षक हेमलता उराव, आरक्षक रवि यादव, वीरेंद्र कौशिक आदि का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,