जांजगीर चाँपा

बैंक कर्मचारी बनकर ग्रामीणों से लाखो की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,,किओस्क बैंक के आईडी दिलाने के नाम पर देता था घटना को अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – बैंक कर्मचारी बनाकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार सोठी निवासी हीराराम केवट ने बम्हनीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उच्चभिट्टी निवासी निर्मल चंद्रा से किसी माध्यम से पहचान हुई थी। जहा निर्मल चंद्रा ने अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताकर प्रार्थी को किओस्क बैंक का आईडी दिलाने का झांसा दिया। जिसके एवेज में आरोपी ने प्रार्थी से दो किश्तों में 20 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से ले लिए। जब प्रार्थी को आईडी नहीं मिली तो उन्होंने आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध मे पता किया तो उन्हे जानकारी मिली कि आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है आरोपी द्वारा प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है। जिसपर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर इस मामले में बम्हनीडीह पुलिस ने तत्काल ही मामले में दबिश देकर आरोपी निर्मल चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है।जिसने उन्हें बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कुल 1,08,839 से अधिक रूपयो की ठगी है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही एक अन्य फरार आरोपी की तलाश का रही है।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक माणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह सउनि बीरेंद्र सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार