छत्तीसगढ़

महापौर ने की पंडित माखनलाल चतुर्वेदी स्मारक बनाने की मांग, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

डेस्क


मेयर किशोर राय ने रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर सेंट्रल जेल में पं. माखनलाल चतुर्वेदी का स्मारक बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने मांग पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर मेयर किशोर राय ने कहा कि सेंट्रल जेल बिलासपुर के बैरक नंबर 09 जहां राष्ट्रकवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी का स्मारक बनाया गया था, उसे जेल प्रशासन द्वारा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पं. चतुर्वेदी द्वारा पुष्प की अभिलाषा कविता का सृजन बिलासपुर सेंट्रल जेल में ही किया था। इससे सारे देश में बिलासपुर का गौरवपूर्ण स्थान है। पूर्व में स्व. पं. श्यामलाल चतुर्वेदी के अथक प्रयास से बैरक नंबर 9 को स्मारक के रूप में सुरक्षित रखा गया था। वर्तमान में जेल प्रशासन द्वारा उक्त स्मारक को तोड़कर दो मंजिला बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान मेयर श्री राय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र सौंपकर उसी स्थान पर पं. माखनलाल चतुर्वेदी का स्मारक स्थापित करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी