जांजगीर चाँपा

अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले 5 वाहनों पर हुई कार्रवाई….खनिज उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, प्रभारी खनिज निरीक्षक द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के नवापारा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन करने वाले वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।

खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले के जॉजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम नवापारा में रात्रि में जॉच के दौरान 01 चैन माउन्टेन मशीन को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जप्त कर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 04 प्रकरण (02 ट्रैक्टर, 02 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन /

उत्खनन करने वाले कुल 05 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्रवाई की जाएगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है।

अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार