छत्तीसगढ़बिलासपुर

बाइक चोरी करने वाले नाबालिग गिरोह का पर्दाफाश ,दो खरीददार भी सपड़ाये

पूछताछ में उसने शहर के कई इलाकों से बाइक चोरी की घटना में हाथ होने की बात स्वीकार की। उसके पास से पुलिस ने 7 बाइक जप्त किया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है । ऐसे में शुक्रवार को पुलिस के लिए राहत की खबर आई। चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा शातिर चोर पुलिस के हाथ लग गया ।पुलिस को सूचना मिली कि मुरूम खदान अशोक नगर में रहने वाला महेश साहू एक बाइक बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से की गई पूछताछ के आगे युवक टूट गया और उसने स्वीकार किया कि वह अपने दो नाबालिग साथियों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूम कर बाइक की चोरी करता है जिन्हें वह औने पौने कीमत पर बेच भी देता है ।पूछताछ में उसने शहर के कई इलाकों से बाइक चोरी की घटना में हाथ होने की बात स्वीकार की। उसके पास से पुलिस ने 7 बाइक जप्त किया है ।पूछताछ में महेश साहू ने उन लोगों का भी नाम उगल दिया जिन्होंने उससे मोटरसाइकिल खरीदे थे इसके बाद पुलिस ने सतीश मानिकपुरी और शंकर साहू नाम के खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया। अक्सर जब भी इस तरह के मोटरसाइकिल ,बाइक चोर गिरोह पुलिस के हाथ लगते हैं तो उनसे बड़ी संख्या में वाहन जप्त किए जाते हैं, लेकिन देखा गया है कि अक्सर उन वाहनों के असली मालिक तक पुलिस नहीं पहुंच पाती और न हीं वाहन मालिक पुलिस थानों में वाहन की सुपुर्दगी लेने आते हैं ।जटिल कानूनी प्रक्रियाओं की वजह से ऐसा होता है। यही वजह है कि अलग-अलग पुलिस थानों में ऐसे ही लावारिस वाहनों का अंबार लग गया है। जिसकी संख्या 700 से भी अधिक है ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा है कि पुलिस कोशिश करेगी थानों में मौजूद वाहनों के मालिकों का पता चले जिससे उन्हें वाहनों को सुपुर्द किया जाए ।अलग-अलग थाने में मौजूद लावारिस वाहनों को सुपुर्द कर परिसर को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी