बिलासपुर

शादी से लौट रहे स्कूटी सवार परिवार को ट्रेलर ने पीछे से मारी ठोकर…10 माह के मासूम की पहिये में दबकर हुई मौत, माता पिता सहित 3 घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंच देवी पेट्रोल पंप के पास नयापारा रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होकर बीती रात चकरभाठा विकास नगर लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। जिससे स्कूटी क्रमांक CG 10 AT 7109 सवार छन्नू वर्मा, ज्योति वर्मा, मालिकराम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, वही 10 माह के मासूम वंश वर्मा के ट्रेलर क्रमांक CG 12 BJ 4179 के पहिये के नीचे आने की वजह से मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना घायल छन्नू वर्मा ने फोन पर अपने साले को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया। वही घटना को अंजाम देकर ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 12 BJ 4179 के चालक के खिलाफ धारा 337-IPC, 279-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार