रायगढ़

सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग…ईलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी पति गिरफ्तार, चरित्र शंका बनी वजह

रमेश राजपूत

रायगढ़ – बीते अक्टूबर माह में थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किलकिला में रहने वाली महिला जूली कुजूर (34 साल) को उसके पति विक्टर कुजूर (34 साल) द्वारा चरित्र शंका पर हत्या की नियत से सोये अवस्था में पेट्रोल डालकर जला दिया था । आहत जूली कुजूर का इलाज के दौरान 23 नवंबर को संजीवनी अस्पताल रायगढ़ में मौत हो गई। थाना कोतवाली से प्राप्त मर्ग डायरी की जांच पर लैलूंगा पुलिस कल दिनांक 17.12.2023 को मृतिका के पति आरोपी विक्टर कुजूर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
दिनांक 13.12.2023 को थाना लैलूंगा में थाना कोतवाली से मृतिका जूली कुजूर की मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मृतिका के परिजनों से पूछताछ किया गया जिसमें वे बताये कि मृतिका जूली कुजूर की शादी 10 वर्ष पूर्व विक्टर कुजूर के साथ किये थे । तब से विक्टर उसके चरित्र पर शंका कर हमेशा लडाई झगडा करता था । संदेही विक्टर कुजूर से पूछताछ करने पर उसने 22 अक्टूबर को जूली के खाना बनाते समय स्वयं के जल जाने की मनगंढत बात बताकर घटना से साफ इंकार कर दिया । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा पीएम रिपोर्ट व जुटाये गये साक्ष्यों के आधार पर संदेही विक्टर कुजूर से सख़्ती से पूछताछ करने पर उसने चरित्र शंका पर सोये अवस्था में उसकी पत्नी जूली कुजूर को जान से मारने के लिये पेट्रोल डालकर जलाना और घटना को छिपाने के लिए जूली के पहने कपड़े को जला देना स्वीकार किया है। आरोपी विक्टोर कुजूर पिता स्व. सिमोन कुजूर उम्र 34 साल निवासी ग्राम किलकिला थाना लैलूंगा को हत्या व साक्ष्य छिपाये जाने के अपराध में आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसएसपी सदानंद कुमार एवं एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम तथा स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...