बिलासपुर

जिले के 2 कोल डिपो पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई… अवैध कोयला भंडारण और संचालन की मिली थी शिकायत, 9.75 लाख का लगा जुर्माना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खनिज विभाग को मौर्य कोल डिपो में अवैध कोयला एवं पत्थर का भण्डारण करने तथा कोयला चोरी की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 02.12.2023 को खनिज अमला द्वारा कार्यवाही किया गया। मौके पर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में जांच के समय डिपो में कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं होने के कारण तथा डिपो के पास कोयला भरे वाहन को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर के सुपुर्दगी में दिया गया था।

यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.07.2023 को मौर्य कोल डिपो को भण्डारण अनुज्ञप्ति की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन किये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया था। अवैध डिपो संचालक को खनिज की वैधता प्रमाणित करने नोटिस जारी किया गया था। जिस पर अवैध खनिज मात्रा का प्रतिपरीक्षण उपरांत अर्थदण्ड की राशि 5,43,940 /- जमा कराया गया है।

इसके अतिरिक्त वेदांता मिनरल्स के संबंध में भी भण्डाण नियमों एवं शर्तो का उल्लंघन करते हुए डिपो संचालक की अनियमित संचालन की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर भी खनिज अमला के द्वारा जांच उपरांत अनुज्ञप्तिधारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस का जवाब समाधानकारक नहीं पाये जाने पर अनुज्ञप्तिधारी को भण्डारण नियमों के तहत अर्थदण्ड की राशि रू. 4,32,000 /- आरोपित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...