पचपेड़ी

ग्रामीण ने घर को किया आग के हवाले फिर झूल गया फांसी के फंदे पर हुई मौत,पचपेड़ी की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी के वार्ड 11 में रहने वाले एक ग्रामीण ने अपने ही घर को आग के हवाले कर घर में ही फांसी का फंदा बना झूल गया जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वही मौके पर पुलिस पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचपेड़ी निवासी कुमार नायक पिता सुखराम नायक उम्र 45 वर्ष गुरुवार शाम लगभग 4 बजे अपने ही घर के म्यार में नायलॉन की रस्सी को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया, जब मृतक की पत्नी घर का दरवाजा खटखटाती रही लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद पड़ोसियों ने घर के ऊपर लगे टीन को हटा घर में प्रवेश किया तब देखा की कुमार नायक फांसी के फंदे पर झूल रहा है।

और उसकी मौत हो चुकी है। उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर शुरआती पूछताछ में पता चला है की अधेड़ आदतन शराब पीने का आदि था और घटना के एक दिन पहले घर में भी आग लगा दिया था जिससे घर के कपड़े कुछ घरेलू उपकरण जलकर राख हो गए थे।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है जांच के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...