बिलासपुर

जिले में अवैध रूप से खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में अब हो रही कार्रवाई….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध रूप से खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में अब खनिज विभाग ने फुर्ती दिखानी शुरू कर दी है, जिसमें पिछले 5 दिनों में कुल 11 वाहनों को अवैध परिवहन के प्रकरणों में पकड़ा गया है वही अवैध उत्खनन के मामले में भी कार्रवाई की गई है। जिला खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत 05 दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कोनी, रतनपुर, मस्तुरी, सिरगिट्टी एवं बिलासपुर क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 11 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 04 वाहनों में रेत, 03 वाहनों में चूनापत्थर (गिट्टी), 02 वाहनों में कोयला, 01 वाहन में मुरूम, 01 वाहन में मिट्टी (ईट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

उक्त सभी वाहनों को थाना कोनी, थाना रतनपुर, थाना हिरी, थाना सिरगिट्टी, एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन / परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। दोमुहानी बिलासपुर क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मिट्टी उत्खनन का 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड / समझौता राशि रु. 80,200 /- जमा कराया गया है।

उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम मनपहरी एवं तेन्दुवा में स्वीकृत चूनापत्थर खदानों की जांच की गई। जांच में 02 पट्टेधारियों द्वारा खदान क्षेत्र में पट्टा अनुबंध की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन किया जाना पाया गया। नियमों एवं शर्तों का उल्लंघन किये जाने से संबंधित पट्टेदारों पर कार्यवाही प्रकियाधीन है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...